किशनगंज, अक्टूबर 30 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता जिला पदाधिकारी नवीन कुमार की अध्यक्षता में जिले में संचालित विभिन्न विकास एवं निर्माण योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। गुरुवार को आयोजित बैठक में योजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, अपूर्ण योजनाओं तथा कार्यों के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं की समीक्षा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने दिए सख्त निर्देशयोजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने का निर्देश समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। लंबित एवं अपूर्ण योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए तथा अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।पंचायत सरक...