Kishanganj News: सीमांचल गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन
किशनगंज, अक्टूबर 26 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर के खगड़ा स्टेडियम में सोमवार को सीमांचल गोल्ड कप फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत, नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान, एसडीएम अनिकेत कुमार, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष त्रिलोक चंद जैन, उद्यमी धनंजय जायसवाल, रेडक्रॉस के सचिव मिक्की साहा सहित अन्य अतिथियों ने गुब्बारे उड़ा कर किया। पहले दिन मालदा और किशनगंज के बीच मैच खेला गया। मौके पर मौजूद अतिथि माता गुजरी यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. इच्छित भारत ने कहा कि मानव जीवन में खेलों का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि ये हमारे शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रजिस्ट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.