Kishanganj News: सीधी परिवहन सेवा नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय पहुंचने में लग जाते हैं चार से पांच घंटे
किशनगंज, जुलाई 21 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता बिहार सरकार की ओर से यह दावा किया जाता है कि राज्य के किसी भी कोने से राजधानी पटना महज छह घंटे में पहुंचा जा सकता है। लेकिन किशनगंज जिले के सीमावर्ती दिघलबैंक प्रखंड की सिंघीमारी पंचायत के कई गांवों की जमीनी हकीकत इस दावे की हवा निकाल देती है। यहां के लोगों के लिए पहले अपने पंचायत मुख्यालय तक पहुंचना ही किसी चुनौती से कम नहीं है। सिंघीमारी पंचायत के डाकूपाड़ा, पलसा, बलुवाडांगी, मंदिर टोला समेत चार वार्डों के करीब आधे दर्जन गांवों के हजारों ग्रामीणों को कनकई नदी पार कर पंचायत भवन तक पहुंचने में ही दो से तीन घंटे लग जाते हैं। बरसात के दिनों में नदी उफान पर रहती है और लोगों को पलसा घाट पर घंटों नाव का इंतजार करना पड़ता है। नदी पार करने के बाद भी प्रखंड या जिला मुख्यालय जाने के लिए को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.