किशनगंज, अगस्त 17 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की डाकपोखर पंचायत के वार्ड संख्या चार में शनिवार रात सिलेंडर फटने से भारी अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक परिवार का आशियाना पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना का विवरण स्थानीय पंचायत समिति सदस्य निखिल दास ने बताया कि शनिवार रात करीब 8 बजे वार्ड संख्या चार निवासी संजय लाल मांझी के घर में अचानक तेज धमाका हुआ। रसोई गैस सिलेंडर फटने की आवाज के साथ ही पूरे घर को आग की लपटों ने घेर लिया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग सहम गए। आग की ऊंची लपटें देख बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुटे। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत कर आग को फैलने से रोका। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंची और पूरी तरह आग पर काबू पाया...