Kishanganj News: सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिवालयों में तैयारी तेज
किशनगंज, अगस्त 9 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर ठाकुरगंज शहर और आसपास के शिवालयों में तैयारियां तेज हो गई हैं। सावन सोमवार पर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और जलाभिषेक के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से साफ-सफाई, सजावट और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के प्रमुख शिवालयों में मंदिर परिसर की साफ-सफाई के साथ मुख्य द्वार से लेकर गर्भगृह और पूजा स्थल तक विशेष सजावट की जा रही है। फूलों और आकर्षक सजावटी सामग्री से भोलेनाथ का दरबार सजाया जा रहा है। मंदिरों के प्रवेश द्वार और शिखर को भी आकर्षक रूप दिया जा रहा है। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं के पहुंचने और जलाभिषेक का सिलसिला शुरू होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.