Kishanganj News: सावन की अंतिम सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
किशनगंज, अगस्त 25 -- Kishanganj News: बिशनपुर। सावन माह के अंतिम सोमवार को बाबा भोलेनाथ को जलार्पण को लेकर कोचाधामन प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। सावन माह के चौथे व अंतिम सोमवारी के मौके पर कोचाधामन प्रखंड के पौराणिक शिव मंदिर अंधासुर, कनकेश्वर शिव मंदिर असुरा, उगेंगेश्वर शिव मंदिर बिशनपुर, बिशनपुर थाना के समीप बने भोलेनाथ मंदिर, अलता,भेभरा,धनपुरा, मोहरमारी, बिशनपुर अग्रसेन भवन परिसर में स्थित शिव मंदिर,कोचाधामन थाना परिसर में स्थित शिव मंदिर सहित अन्य शिवालयों में बाबा भोलेनाथ को जलार्पण करने को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ जुटी। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर हर हर महादेव, ॐ नम: शिवाय और बोलबम के नारों से गुंजायमान होता रहा । यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सावन की अंतिम सोमवारी को शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.