किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता एक छोटी-सी लापरवाही आपकी मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती है, लेकिन थोड़ी-सी सतर्कता आपको साइबर ठगी से बचा सकती है। इसी महत्वपूर्ण संदेश के साथ उच्च माध्यमिक विद्यालय बेलवा काशीपुर में साइबर थाना की ओर से विद्यार्थियों के बीच साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

विद्यार्थियों को साइबर ठगी के तरीकों की जानकारी कार्यक्रम में साइबर थाना के इंस्पेक्टर, सब-इंस्पेक्टर एवं अन्य पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर फ्रॉड के विभिन्न तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, बैंकिंग धोखाधड़ी और ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े जोखिमों के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों को समझाया कि अप...