किशनगंज, अक्टूबर 18 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। पुलिस की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई से साइबर अपराध के शिकार एक व्यक्ति की डूबी हुई रकम वापस मिल गई है। एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर किशनगंज साइबर थाना की पुलिस ने शनिवार को पीड़ित के 20 हजार रूपए रुपये सफलतापूर्वक वापस करवा दिए। 17 अक्टूबर को साइबर थाना किशनगंज द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल की पावती संख्या के तहत दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई। साइबर बदमाशों ने महेशबथना निवासी अबुल कलाम के साथ 20 हजार रुपए की ठगी की थी। मामले की शिकायत मिलने के तुरंत बाद साइबर थाना की टीम ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया और ठगी गई पूरी राशि को फ्रीज कराकर पीड़ित के खाते में रिफंड करा दिया। राशि वापस मिलने के बाद पीड़ित अबुल कलाम ने किशनगंज पुलिस का आभार व्यक्त किया है। पुलिस ने आम...