Kishanganj News: साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस आए 50 हजार
किशनगंज, अक्टूबर 5 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता । किशनगंज पुलिस की साइबर थाना टीम को साइबर अपराधियों के खिलाफ एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसपी संतोष कुमार के कुशल निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर थाना पुलिस ने ठगी के शिकार एक पीड़ित को उसके 50 हजार रुपए की राशि सफलतापूर्वक वापस कराई है। जानकारी के अनुसार 3 अक्टूबर को साइबर थाने में साइबर धोखाधड़ी से संबंधित एक शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया। पुलिस टीम ने दर्ज शिकायत के आधार पर त्वरित तकनीकी अनुसंधान और जरूरी कानूनी प्रक्रिया शुरू की। पुलिस की मुस्तैदी के कारण साइबर अपराधियों के चंगुल से पीड़ित की पूरी राशि रिकवर कर उसके खाते में सुरक्षित वापस भेज दी गई। यह भी पढ़ें- साइबर ठगी के शिकार पीड़ित के खाते में वापस आए 50 हजार अप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.