Kishanganj News: सहयोग शिविर में उमड़ी भीड़।
किशनगंज, जुलाई 8 -- Kishanganj News: दिघलबैंक। एक संवाददाता। दिघलबैंक प्रखंड क्षेत्र की सिंघीमारी, लक्ष्मीपुर तथा ताराबाड़ी पदमपुर में मंगलवार को राज्य सरकार के निर्देश पर "सहयोग शिविर" का आयोजन किया गया। तीनों पंचायत में आयोजित शिविर में कृषि, बिजली, सहकारिता, मनरेगा, आईसीडीएस, आवास, राशन, राजस्व समेत कुल 44 विभागों से संबंधित आवेदनों को लिया जा रहा था। मौके पर सभी पंचायतों में अपनी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे ग्रामीणों द्वारा आवेदन जमा किए गए। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं तथा संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।लक्ष्मीपुर पंचायत में आयोजित शिविर की अध्यक्षता कर रहे सहायक निदेशक दिव्यांगजन सशक्तीकरण कोषांग आलोक कुमार भारती तथा साथ में मौजूद प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी सह प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नरेश मंडल ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.