किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता बुधवार को पोठिया प्रखंड के अलग-अलग चार पंचायतों में जन सहयोग शिविर का आयोजन कर सरकार द्वारा संचालित तमाम कल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पोर्ट समाधान किया। पोठिया प्रखंड के कोल्था पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता डीएम नवीन कुमार सहित एसपी संतोष कुमार पुलिस ने की। इस प्रकार रायपुर पंचायत सरकार भवन में आदित्य कुमार सिंह, सहायक आपदा पदाधिकारी किशनगंज,वहीं बूढ़नई पंचायत सरकार भवन स्थित डांगीबस्ती में मो. उमेर, समाहर्ता आपदा प्रबंधन किशनगंज तो वहीं कुसियारी पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर की अध्यक्षता में आयोजित शिविरों का संचालन हुआ। कोलथा पंचायत सरकार भवन में आयोजित जन सहयोग शिविर के तहत सभी विभागों के अलग-अलग स्टॉल लगा था। जिसमें बाल विकास परियो...