किशनगंज, सितम्बर 30 -- Kishanganj News: टेढ़ागाछ। एक संवाददाता टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र के कुवारी स्थित सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय में बुधवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में डीआरडीए शशिम सौरभ मणि, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार, बीडीओ अजय कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक प्रिया कुमारी, संदीप सिंह यादव, कन्हैया कुमार, यशवंत प्रसाद एवं शावन कुमार सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे। संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों ने अपने बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार एवं शिक्षा से जुड़ी विभिन्न बातों को शिक्षकों के समक्ष रखा। अभिभावकों और शिक्षकों के बीच बच्चों की शैक्षणिक प्रगति को बेहतर बनाने तथा उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर संवाद किया गया। यह भी पढ़ें- Katihar Ne...