Kishanganj News: सरकारी निरीक्षण भवन में चोरी मामले में एसआईटी ने नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार
किशनगंज, नवम्बर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। भवन निर्माण विभाग के खगड़ा स्थित सरकारी निरीक्षण भवन में चोरी के मामले में एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर गठित एसआईटी ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात को अलग-अलग स्थानों से नौ लोगों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का लैपटॉप, गैस सिलेंडर, आयरन, एक्सटेंशन बोर्ड और ट्रिमर समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों और चोरी के सामान की बरामदगी के संबंध में जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने पहले अंकित को गिरफ्तार किया था।इसके बाद अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में धरमगंज निवासी सूरज शर्मा, माझिया रोड निवासी अंकित राय और मोहम्मद जाहिद, खगड़ा निवासी करण कुमार, आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.