किशनगंज, अक्टूबर 27 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज में सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड के पूर्वी क्षेत्र-1 स्थित किशनगंज उप-केंद्र द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 के तहत एक विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में बारामसिया गांव से किशनगंज जिले तक सतर्कता जागरूकता रथ का भ्रमण कराया गया। रथ के माध्यम से आम नागरिकों को भ्रष्टाचार-मुक्त भारत के निर्माण, पारदर्शिता, जवाबदेही और नैतिक आचरण के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। केंद्रीय सतर्कता आयोग के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की थीम 'सत्यनिष्ठा से समृद्धि' है। इसके माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि सत्यनिष्ठा और ईमानदारी केवल व्यक्तिगत आचरण के गुण नह...