किशनगंज, अक्टूबर 10 -- Kishanganj News: किशनगंज, निज संवाददाता। जिला पंचायत राज कार्यालय के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण के थीम-3 (बाल हितैषी पंचायत) एवं थीम-9 (महिला हितैषी पंचायत) विषय पर आयोजित जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने भाग लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 08 एवं 09 अक्टूबर को जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत संसाधन केंद्र, प्रताप मध्य विद्यालय के निकट, लाइनपाड़ा में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत स्तर पर बाल हितैषी एवं महिला हितैषी वातावरण को सुदृढ़ करना तथा सतत विकास लक्ष्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों की क्षमता का विकास करना था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सतत विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण विषय पर जिल...