Kishanganj News: सखी वार्ता कार्यक्रम में छात्राओं को अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक
किशनगंज, अगस्त 17 -- Kishanganj News: किशनगंज, वरीय संवाददाता। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, दिघलबैंक में सोमवार को छात्राओं व शिक्षकों के साथ 'सखी वार्ता' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जेंडर स्पेशलिस्ट सुशील कुमार झा, केस वर्कर टुम्पा दास व वन स्टॉप सेंटर के वर्कर सुनील कुमार राम ने छात्राओं के साथ संवाद किया। उन्हेंने महिला व किशोरियों की सुरक्षा, अधिकारों और सशक्तीकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आइसीडीएस सह नोडल पदाधिकारी, डब्ल्यूसीडीसी, अंकिता सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान लिंग आधारित हिंसा, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न व मानव तस्करी जैसे गंभीर विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, शोषण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.