Kishanganj News: संतान की दीर्घायु के लिए आज माताएं रखेंगी निर्जला व्रत
किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। संतान की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना को लेकर मनाया जाने वाला पर्व जितिया शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। पर्व को लेकर पौआखाली नगर पंचायत सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ पर्व की शुरुआत हुई। शनिवार को व्रती महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर संतान के कल्याण और दीर्घायु की कामना करेंगी। जितिया पर्व को लेकर शुक्रवार की सुबह से ही महिलाओं ने स्नान कर पूजा-अर्चना की और सात्विक भोजन ग्रहण किया। नहाय-खाय के बाद व्रती महिलाएं शनिवार को कठिन निर्जला व्रत रखेंगी। इस दौरान पूरे दिन अन्न और जल का त्याग कर भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाएगी। शाम के समय महिलाएं विधि-विधान से पूजा-अर्चना करेंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.