किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आज शुक्रवार को मनाया जायेगा। इसे लेकर मंदिरों में एवं घरों में तैयारी पूरी कर ली गई है। मंदिरों में साफ सफाई एवं रंग रोगन का कार्य को अंतिम रूप दिया जा चूका है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर लोगों में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Hapur News: कृष्ण जन्माष्टमी पर रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिरत्योहार की विशेषता किशनगंज शहर के लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भी आयोजन किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने पहुंच रहे हैं। इससे माहौल भक्तिमय बना हुआ है। शहर के थिरानी धर्मशाला शिव मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर तेघरिया, श्रीविष्णु-राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर रेलवे गुमटी धर्मगंज, शिव शक्तिधाम ...