किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: किशनगंज, एक संवाददाता। जय बाबे री, बाबो भली करे के जयकारे से श्रीकृष्ण अवतार बाबा रामदेव मंदिर कानकीधाम गुंजायमान हो उठा था। मौका था श्री कृष्ण अवतार बाबा रामदेव जी के भादवा महोत्सव का। मंदिर में सोमवार की सुबह में विधि-विधान व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना हुई। जिसमें बाबा का अभिषेक, श्रंृगार व आरती हुई और छप्पन भोग लगे। इस अवसर पर ज्योत दरबार भी लगा था। इसके अलावे कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। इसके बाद दर्शन के लिये भक्तों की भीड़ जुटने लगी। पंक्तिबद्ध होकर भक्तों ने बाबा के दर्शन किये और मंदिर में मत्था टेका। इस तरह से पूरे दिन भक्तों की भीड़ मंदिर में जुटी रही। सोमवार दिन के 2 बजे मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा था। मंदिर कमिटी के अनुसार भादवा महोत्सव में करीब 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाब...