किशनगंज, अक्टूबर 12 -- Kishanganj News: पौआखाली, एक संवाददाता। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की जाएगी। इसको लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और भक्ति का माहौल है। नवरात्र के पहले दो दिनों में मां शैलपुत्री और मां ब्रह्मचारिणी की आराधना के बाद तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। मां के इस स्वरूप को शक्ति, साहस, शांति और पराक्रम का प्रतीक माना जाता है। श्रद्धालु मां की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलमय जीवन की कामना करेंगे। पौआखाली और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में नवरात्र को लेकर धार्मिक उत्साह बना हुआ है। श्रद्धालु अपने घरों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की तैयारियों में जुटे हैं। पूजा के दौरान मां को फूल, अक्षत, धूप, दीप और नैवेद्य अर्पित कर विधि-विध...