किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। दुर्गापूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठाकुरगंज में प्रशासन ने निगरानी तेज कर दी है। गुरुवार को एसडीएम अनिकेत कुमार और एसडीपीओ-2 मनोज सिंह ने ठाकुरगंज शहर के विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने पूजा आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित समितियों को आवश्यक निर्देश दिए। पूजा के दौरान पंडालों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन की प्राथमिकता सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखना है। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करने और आयोजन के दौरान सतर्कता बरतने पर जोर दिया। पर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए सम...