Kishanganj News: शीतला मंदिर में बंगाली परंपरा से होती है मां दुर्गा की पूजा
किशनगंज, अक्टूबर 15 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। किशनगंज शहर में दुर्गापूजा के दौरान बंगाली परंपरा की अनूठी छटा देखने को मिलती है। डेमार्केट स्थित शीतला मंदिर में मां दुर्गा की आराधना पारंपरिक बंगाली रीति-रिवाजों के अनुसार की जाती है। पूजा के दौरान बंगाली विधि-विधान से मंत्रोच्चार, ढाक की गूंज, धुनुची नृत्य और पारंपरिक अनुष्ठान श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनते हैं। बंगाली समुदाय के लोग पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मां दुर्गा की आराधना करते हैं। यहां महिलाएं पूजा का आयोजन करती है। बंगाली परंपरा में दुर्गापूजा की शुरुआत महालय से जुड़ी होती है। इसके बाद षष्ठी तिथि को मां दुर्गा का बोधन और आमंत्रण किया जाता है। सप्तमी को नवपत्रिका पूजा, अष्टमी को महाअष्टमी की विशेष पूजा और पुष्पांजलि तथा नवमी को महानवमी की पूजा की जाती है। समित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.