किशनगंज, सितम्बर 22 -- Kishanganj News: पोठिया। दिव्यांग बच्चों को सरकारी सुविधाओं और योजनाओं से जोड़ने की दिशा में सोमवार को पोठिया में महत्वपूर्ण पहल हुई। 2 प्रोजेक्ट आजाद उच्च विद्यालय, पोठिया के परिसर में आयोजित प्रखंड स्तरीय दिव्यांग मेडिकल शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 46 बच्चों की जांच के बाद उन्हें दिव्यांग प्रमाणपत्र निर्गत किया। वहीं, 50 दिव्यांग छात्र-छात्राओं को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए चिह्नित किया गया। शिविर में प्रमाणपत्र और सहायक उपकरण के लिए बड़ी संख्या में दिव्यांग बच्चे और उनके अभिभावक पहुंचे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंजः शिविर में 46 दिव्यांगो को मिला प्रमाणपत्र, 50 सहायक उपकरण हेतु चिह्नितदिव्यांग बच्चों का परीक्षण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित शिविर में...