Kishanganj News: शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय कार्यशाला
किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय बेहबुल डांगी स्थित संकुल संसाधन केंद्र में संकुलाधीन प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के नामित शिक्षक-शिक्षिकाओं की संकुल स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में पहली और दूसरी कक्षा के बच्चों के पठन-पाठन को बेहतर बनाने के साथ कक्षा में आने वाली व्यावहारिक एवं शैक्षणिक चुनौतियों पर शिक्षकों ने खुलकर चर्चा की। शिक्षा विभाग, बिहार के निर्देश के आलोक में आयोजित कार्यशाला का संचालन संकुल समन्वयक मो. फतुल बारी के निर्देशन में हुआ। इसमें विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे शिक्षक-शिक्षिकाओं ने छोटे बच्चों को पढ़ाने के दौरान सामने आने वाली समस्याओं और अपने अनुभवों को साझा किया। इसके बाद सामूहिक विमर्श के माध्यम से समस्याओं के व्यावहारिक समाधान त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.