Kishanganj News: शिक्षक दिवस पर शिक्षकों को किया गया सम्मानित
किशनगंज, सितम्बर 6 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। शिक्षक दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की ठाकुरगंज मुख्य शाखा की ओर से बेबुलडांगी स्थित विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य शाखा के प्रबंधक अमरनाथ कुमार ने विद्यालय के शिक्षकों को सम्मानित कर उनके शिक्षा के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक एमडी फतुल बारी के साथ शिक्षक शमीम अख्तर, नेहा शर्मा, उत्तम कुमार, नगमा और मीना सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे। बैंक प्रबंधक की ओर से शिक्षकों को सम्मानित किए जाने पर विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल रहा। इस मौके पर शाखा प्रबंधक अमरनाथ कुमार ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने का काम करते हैं। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय कार्यशाला बच्चों के ज्ञान, संस्कार और व्यक्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.