किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, ठाकुरगंज परिसर में शुक्रवार को वीर शहीद लांस नायक (सामान्य) अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वाहिनी के कमांडेंट राज कुमार खलखो ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। यह भी पढ़ें- शहीद लांस नायक अर्जुन दास की पुण्यतिथि पर 19वीं वाहिनी में श्रद्धांजलिश्रद्धांजलि का कार्यक्रम इसके बाद अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों और बलकार्मिकों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि वर्ष 2002 में जम्मू-कश्मीर में चुनाव ड्यूटी के दौरान लांस नायक अर्जुन दास को बारामूला के नेशनल कांफ्रेंस उम्मीदवार मोहम्मद यूसुफ भट्ट की सुरक्षा में तैनात किया...