Kishanganj News: शहर से प्रखंड तक 15 चौक-चौराहों पर लगेंगी ट्रैफिक लाइटें
किशनगंज, नवम्बर 22 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज जिले की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और शहरवासियों को रोजाना लगने वाले जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन व यातायात पुलिस ने कमर कस ली है। इसके तहत किशनगंज शहरी क्षेत्र सहित जिले के कुल 15 प्रमुख चौक-चौराहों पर आधुनिक ट्रैफिक सिग्नल (लाइटें) लगाने की कार्ययोजना तैयार की गई है। यातायात पुलिस ने इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया है। यातायात पुलिस द्वारा उन स्थानों को चिह्नित किया गया है, जहां वाहनों का आवागमन सर्वाधिक रहता है और अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। प्रस्तावित स्थलों में किशनगंज शहर के गांधी चौक, पश्चिमपाली चौक, लहरा चौक, बस स्टैंड, बहादुरगंज मोड़, हलीम चौक और मस्तान चौक समेत अन्य प्रमुख चौराहे शामिल हैं। यह योजना केवल जिला मुख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.