किशनगंज, अक्टूबर 25 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। शहर के वार्ड नंबर 30 स्थित रोलबाग इलाके में स्वच्छता अभियानों की पोल खुलती नजर आ रही है। इस क्षेत्र में इन दिनों जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है, जिससे स्थानीय रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है। हैरानी की बात यह है कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद इलाके के जनप्रतिनिधि और संबंधित अधिकारी पूरी तरह से खामोश हैं। संक्रामक बीमारियों का मंडरा रहा खतरा यह भी पढ़ें- Ghatsila News: स्वस्थ भारत मिशन को ठेंगा दिखाता धर्मशाला के पीछे फैला कचरे का अंबार, राहगीरों और स्थानीय नागरिकों का जीना मुहालकचरे से स्वास्थ्य पर खतरा स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड के मुख्य रास्तों और खाली जमीनों पर कचरे के ढेर जमा हो गए हैं। गंदगी के कारण उठने वाली सड़न और दुर्गंध से लोगों का घरों में रहना भी मुश्किल हो गया...