Kishanganj News: शहर के पूरबपाली में शुरू हुई नई मद्य निषेध जांच चौकी
किशनगंज, सितम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। शराब और अन्य मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से कारगर कदम उठाये जा रहे है। जिला डीएम नवीन कुमार के निर्देशों के आलोक में उत्पाद विभाग ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए एक नई जांच चौकी की शुरुआत की है। बुधवार को किशनगंज शहर के पूरबपाली रोड स्थित बाल मंदिर स्कूल के आगे उत्पाद विभाग की इस नई जांच चौकी का विधिवत शुभारंभ किया गया। विभाग द्वारा इस नए ठिकाने को मद्य निषेध चेक पोस्ट, पूरबपाली' नाम दिया गया है। जांच चौकी के चालू होते ही पहले ही दिन से उत्पाद विभाग की टीम पूरी मुस्तैदी के साथ एक्शन मोड में आ गई है। बुधवार को उत्पाद विभाग के अधिकारी मनोरंजन महतो के द्वारा उत्पाद विभाग की टीम के साथ इस मार्ग से होकर आने-जाने वाले सभी छोटे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.