किशनगंज, जुलाई 24 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता डायल 112 की टीम ने बुधवार की रात्रि को फ़रिंगगोला चौक के पास शराब पीकर हंगामा करते एक युवक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया युवक आकाश चौहान फ़रिंगगोला का रहने वाला है। पुलिस उक्त युवक को पकड़ कर सदर अस्पताल ले गई। सदर अस्पताल में ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि होते ही आरोपी युवक को पकड़ कर थाना लाया गया। जिसे गुरुवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...