Kishanganj News: वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग पर सफाईकर्मी गए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर
किशनगंज, अगस्त 6 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता वेतन वृद्धि सहित विभिन्न मांगो को लेकर नगर परिषद कर्मचारी संघ के बैनर तले किशनगंज जिला इकाई के सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए है। लंबित मांगों से नाराज कर्मचारियों का गुस्सा उस समय सड़कों पर दिखाई दिया, जब उन्होंने बुधवार की दोपहर किशनगंज शहर के डेमार्केट सड़क पर कचरा फेंककर नगर परिषद प्रशासन के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। जिससे डेमार्केट के पास सड़क पर कचरे का ढेर लग गया। इससे राहगीर भी आश्चर्यचकित हो गए। इसके बाद सफाईकर्मी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे, जहाँ कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देकर मांगो को लेकर नारेबाजी की। सफाईकर्मियों ने नगर परिषद के कार्यालय में कार्यपालक पदाधिकारी के नाम एक ज्ञापन सौंपा। वेतन वृद्धि व स्थायी नौकरी की मांग पर सफाईकर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। सफाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.