Kishanganj News: वीर गाथा 6.0 में गोथरा की चार छात्राओं ने लहराया परचम
किशनगंज, अक्टूबर 16 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय की ओर से आयोजित वीर गाथा 6.0 प्रतियोगिता में ठाकुरगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस), गोथरा की छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता के तहत आयोजित चित्रकला एवं पेंटिंग स्पर्धा में विद्यालय के 14 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें चार छात्राओं को दोनों मंत्रालयों की ओर से संयुक्त रूप से प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय स्तर की इस पहल के तहत सम्मानित होने वाली छात्राओं में आठवीं कक्षा की रिहाना बेगम, सातवीं कक्षा की नौसीन नूरी तथा छठी कक्षा की अरसी खानम और चांदनी बेगम शामिल हैं। छात्राओं की इस उपलब्धि ने विद्यालय के साथ-साथ क्षेत्र का भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.