किशनगंज, अक्टूबर 28 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के वार्ड 30 में स्थित प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में इको क्लब फॉर मिशन के विशेष स्वच्छता अभियान - 6.0 का आयोजन बुधवार को किया गया। विशेष स्वच्छता अभियान के तहत विद्यालय परिसर में विशेष चेतना सत्र, चित्रकला एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया । आयोजन का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई।इस अवसरपर विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष सह पार्षद दीपाली सिंह की अध्यक्षता में डॉ पुष्पांजलि कुमारी- प्रधान शिक्षिका ने प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर दीपाली सिंह ने कहा कि ई-कचरा से होने वाले नुकसान, कचरा प्रबंधन ई-कचरा संग्रह एवं जागरूकता के लिए विशेष चेतना पत्र, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर-बैनर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा ...