Kishanganj News: विशेष वाहन जांच अभियान के तहत स्कूल वाहनों पर कार्रवाई
किशनगंज, सितम्बर 4 -- Kishanganj News: किशनगंज। जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अगस्त माह में जिले के विभिन्न विद्यालयों में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालयों में संचालित स्कूल वाहनों की जांच की गई तथा अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार, अगस्त माह में कुल 66 स्कूल वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 46 वाहनों पर शमन अधिरोपित किया गया। इन वाहनों के विरुद्ध कुल 14,72,331(चौदह लाख बहत्तर हजार तीन सौ इकतीस रुपये) की राशि का शमन अधिरोपित किया गया। यह भी पढ़ें- किशनगंज : विशेष वाहन जांच अभियान के तहत स्कूल वाहनों पर कार्रवाई, 14.72 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना अधिरोपित जिला परिवहन कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.