किशनगंज, अगस्त 21 -- Kishanganj News: किशनगंज। संवाददाता किशनगंज शहर के सिमलबाड़ी ब्लॉक चौक वार्ड से एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर विवाहिता के ससुर ने गुरुवार को किशनगंज थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार लापता महिला के पति मजदूरी के सिलसिले में अक्सर पंजाब में रहते हैं। 12 अगस्त की रात करीब 11 बजे महिला ने अपने दो पुत्र और एक पुत्री को घर में सुलाया और घर से लापता हो गई। प्राथमिकी में बताया गया है कि परिजनों ने महिला को किसी व्यक्ति के द्वारा ले जाए जाने की आशंका जताई है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : विवाहिता के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी परिजनों ने अपने स्तर से रिश्तेदारों और परिचितों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सक...