किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। सेवा ट्रस्ट किशनगंज के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'नन्हे कान्हा और लाडली राधा रूप प्रतियोगिता 2026' के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। प्रतियोगिता में बच्चों की मनमोहक अदाओं और मासूमियत ने सबका दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में विवान यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 2,952 अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं 2,401 अंकों के साथ शानवी दूसरे स्थान पर तथा 1,379 अंक प्राप्त कर प्रियल तीसरे स्थान पर रहीं। शुक्रवार को विजेताओं की घोषणा के बाद सेवा ट्रस्ट कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बतौर अतिथि दिल्ली पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर आशिफ इकबाल, समाजसेवी रचना कुमारी, शिक्षाविद् मो. अफजल मौजूद रहे। समारोह में प्रथम स्थान प्राप्त विवान यादव और द्वितीय स्थान पर रहीं शानवी को पुरस...