किशनगंज, अगस्त 21 -- Kishanganj News: बिशनपुर। निज संवाददाता बिहार आपूर्ति सेवा संघ की मांगों के समर्थन में बिहार आपूर्ति सेवा संघ की विभिन्न लंबित एवं न्यायोचित मांगों के समाधान के समर्थन में सांकेतिक विरोध प्रदर्शन जो 20.08.2026 से 26.08.2026 तक में है,जिसमें सभी बिहार आपूर्ति सेवा संवर्ग के अधिकारी शामिल हैं। कोचाधामन प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सूरज आजाद ने इस बाबत बताया कि प्रमुख मांगें हैं,प्रत्येक प्रखण्ड आपूर्ति कार्यालय में लिपिक एवं अनुसेवक की प्रतिनियुक्ति के संबंध मे जो पूर्व का आदेश हैं, जिसका अनुपालन नहीं हुआ हैं, उसका अनुपालन हो। आपूर्ति विभाग पूर्ण रूप से डिजिटाएज़ हो गया हैं और सारे कार्य कंप्यूटर के माध्यम से हो रहा हैं, इसलिए कार्यालय में कम से कम दो कार्यपालक् सहायक की नियुक्ति किया जाय, आपूर्ति कार्यालय हेतु अलग बजट का प...