किशनगंज, अक्टूबर 24 -- Kishanganj News: बिशनपुर, निज संवाददाता। बिहार विधान परिषद के शिक्षक व स्नातक कोटि के विधान परिषद चुनाव को लेकर शुक्रवार को मतदान हुआ। इसी क्रम में कोशी स्नातक निर्वाचन 2026 के विधान परिषद सदस्य के भी चुनाव हुआ। कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय में चुनाव को लेकर मतदान केंद्र बनाए गए, कोचाधामन प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने मतदान केंद्र में शुक्रवार की सुबह से स्नातक मतदाताओं की कतार लग गई। मतदाताओं ने कतारबद्ध हो कर अपना मतदान किया। विधान परिषद सदस्य के चुनाव को लेकर इस बार स्नातक मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मतदाताओं ने कहा कि इस बार स्नातक मतदाताओं ने काफी सोच विचार कर अपने और सूबे की बेहतरी को मद्देनजर रखते हुए मतदान किया है। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: कोसी स्नातक निर्वाचन में 65.64 प्...