किशनगंज, अगस्त 23 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। निज संवाददाता ठाकुरगंज के विधायक गोपाल अग्रवाल के सोशल मीडिया पोस्ट पर कथित तौर पर अभद्र टिप्पणी करने और लाल क्रॉस का निशान लगाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी शाहिद उर्फ बबुआ को गिरफ्तार कर लिया। ठाकुरगंज पुलिस ने कदवा पुलिस के सहयोग से शनिवार सुबह कदवा थाना क्षेत्र के सिंगलपुर गांव के आसपास से आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजते हुए किशनगंज मंडल कारा भेज दिया गया।

शिकायत की जानकारी पुलिस के अनुसार ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने 28 जुलाई को ठाकुरगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि 24 जुलाई को विधानसभा में सूरजापुरी मुस्लिम समाज को आरक्षण देते हुए ईबीसी का दर्जा देने के संबंध में दिए गए उनके वक्तव्य और ...