किशनगंज, अगस्त 9 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। पद्म भूषण साध्वी ऋतंभरा के ठाकुरगंज आगमन पर रविवार को पूरे नगर में उत्सव और आस्था का माहौल रहा। दीदी मां के स्वागत में शहर की सड़कों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। उनके नगर में प्रवेश करते ही जगह-जगह श्रद्धालुओं और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- गांधी मैदान में भजन सुनाकर श्रोताओं को झुमाया, बोलीं- देश से है प्यार तो हर पल यह कहना चाहिए, मैं रहूं या न रहूं भारत को रहना चाहिएस्वागत समारोह सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में लोग उनके दर्शन और स्वागत के लिए मौजूद रहे। साध्वी ऋतंभरा के गांधी मैदान पहुंचते ही पूरा परिसर जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम म...