Kishanganj News: विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन
किशनगंज, जुलाई 16 -- Kishanganj News: पोठिया। निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के कलियागंज उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को विद्यालय प्रबंधन शिक्षा समिति का गठन हुआ। समिति के गठन की प्रक्रिया प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार गुप्ता की उपस्थिति में किशनगंज विधायक कमरूल हुदा की अध्यक्षता में पूरी की गई। बैठक में अभिभावकों, शिक्षकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी रही। समिति के गठन के बाद आयोजित बैठक में विधायक मो. कमरूल होदा ने विद्यालय के शैक्षणिक एवं आधारभूत विकास पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी प्रधान अध्यापक बिनोद गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि इदु हुसैन,पूर्व प्रखंड प्रमुख जाकिर हुसैन, मुखिया नेमुल हक, उप मुखिया नसीम अख्तर,समाज सेवी वीर सिंह, गौतम यादव आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: विद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.