किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: बहादुरगंज, निज संवाददाता। विगत लगभग चार माह से एमडीएम मद से जुड़ा अग्रिम लिमिट राशि आवंटित नहीं होने से एमडीएम संचालन का बोझ विधालय प्रधानों को अपनी जेब से उठाना पड़ रहा है। शनिवार को रसल हाई स्कूल स्टेडियम में दर्जनों विद्यालय प्रधानों द्वारा एक बैठक आयोजित कर एमडीएम मद से जुड़े पूर्व बकाया एवं अग्रिम लिमिट राशि तीस सितंबर तक आवंटित करने संबंधी समार पत्र विभागीय पदाधिकारी को सौंप दिया

बैठक की अध्यक्षता बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाध्यापक नुरुल आलम के अनुसार विगत लगभग चार माह से एमडीएम मद से जुड़ी अग्रिम राशि आवंटित नहीं होने के कारण भेंडर एमडीएम से जुड़े सामानों की आपूर्ति करने में कतरा रहे हैं जिसके कारण प्रतिकुल स्थिति में एमडीएम संचालन का बोझ विद्यालय प्रधान शिक्षकों को अपनी जेब से उठाने पर मजबूर...