किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। बहादुरगंज में प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय लौचा तेघरिया में शुक्रवार को सुबह करीब 10:30 बजे एक गंभीर हादसा हो गया। विद्यालय की छत के ऊपर से गुजर रहे 11 केवी बिजली तार की चपेट में आने से कक्षा आठवीं की छात्रा नेहा प्रवीण, पिता नाजिम आलम, ग्राम तेघरिया, बुरी तरह झुलस गई। घटना के बाद विद्यालय के शिक्षकों ने तत्काल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बहादुरगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को बेहतर इलाज के लिए किशनगंज स्थित रेडिएंट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर छात्रा झुलसीघटना की जानकारी घटन की जानकारी मिलने के बाद जिला पार्षद प्रतिनिधि इमरान आलम करीब चार बजे विद्यालय पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ...