किशनगंज, सितम्बर 19 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के बसीरनगर स्थित नया प्राथमिक विद्यालय में कमरे का ताला तोड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद विद्यालय की प्रधान शिक्षिका ने संबंधित थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से जांच एवं आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। प्रधान शिक्षिका के आवेदन के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को विद्यालय के कमरे का ताला टूटा हुआ पाया गया। कमरे की खिड़की को भी क्षतिग्रस्त किया गया था। आशंका है कि चोर ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किए और वहां रखे विद्यालय के सामान लेकर फरार हो गए। आवेदन में चोरी गए सामान में करीब 2200 रुपये मूल्य का पीतल का बड़ा घड़ा, लगभग 500 रुपये का अन्य सामान तथा करीब 1000 रुपये मूल्य का एक पीतल का घड़ा शामिल है। विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस को घटना की जानकारी देते हुए चोरी गए साम...