किशनगंज, अक्टूबर 26 -- डुमरिया में छठ घाट निर्माण का शुभारंभ Kishanganj News: किशनगंज, संवाददाता। लोक आस्था के महान पर्व छठ को लेकर तैयारियों का सिलसिला तेज हो गया है। इसी कड़ी में वार्ड संख्या 30 स्थित डुमरिया में रविवार को डुमरिया काली मंदिर छठ घाट के निर्माण हेतु भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों और कमिटी के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।भूमि पूजन का अनुष्ठान पंडित राजेश मिश्रा द्वारा विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दीपाली सिंह, पार्षद प्रतिनिधि राजा सिंह, साधु, शशांक सिंह सहित अन्य सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी ने पूजा-अर्चना कर छठ घाट निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।कमिटी के राजा सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष काली मंदिर छठ घाट समिति के द्वारा ...