किशनगंज, जुलाई 11 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता शनिवार को डीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 की योजनाओं को लेकर संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह भी पढ़ें- Katihar News: जिले के 25 गांव बनेंगे प्रधानमंत्री आदर्श ग्रामयोजनाओं की प्रगति समीक्षा के क्रम में वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 (वीवीपी-2) से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन हेतु चयनित सीमावर्ती गांवों के समग्र विकास हेतु प्रस्तावित एवं अनुशंसित योजनाओं की प्रगति तथा क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की विस्तृत समीक्षा की गई।चयनित गांवों की संख्या वाइब्रेंट विलेजेज प्रोग्राम-2 के अंतर्गत जिले के ठाकुरगंज, दिघलबैंक एवं टेढ़ागाछ प्रखंड के कुल 22 गांवों का चयन किया गया है। इन गांवों के विकास के लिए कुल 183 योजनाओं हेतु 5,13...