किशनगंज, सितम्बर 9 -- Kishanganj News: किशनगंज। निज संवाददाता। मंगलवार को डीएम नवीन कुमार व एसपी संतोष कुमार ने वन स्टॉप सेंटर व सदर अस्पताल स्थित नशामुक्ति केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने वन स्टॉप सेंटर कार्यालय में संचालित विभिन्न कार्यों, अभिलेखों के रख-रखाव, पत्रों के निष्पादन, कर्मियों की कार्यप्रणाली, काउंसलिंग के लिए व्यवस्था, कार्यालय में सभी प्रकार की लंबित कार्यों तथा कार्यालय की साफ-सफाई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यालय में संधारित सभी संचिकाओं व पंजीयों को निर्धारित इंडेक्स के अनुसार क्रमबद्ध एवं सुरक्षित रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यालय अभिलेख महत्वपूर्ण प्रशासनिक दस्तावेज होते हैं, इसलिए इनके रख-रखाव में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। नशामुक्ति केंद्र ...