किशनगंज, अक्टूबर 3 -- Kishanganj News: दिघलबैंक, एक संवाददाता। किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड के धनतोला पंचायत के नेपाल सीमा से सटे पांचगाछी गांव में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन जंगली जानवर के हमले से दो बच्चे घायल हो गए। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दिघलबैंक में कराया गया। घायलों की पहचान आठ वर्षीय अरमानी खातून, पिता मो. अमीर हुसैन और छह वर्षीय मो. अबुदूर, पिता मो. सुकरदीन के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, शुक्रवार को गांव के कुछ बच्चे मस्जिद के समीप खेल रहे थे। इसी दौरान झाड़ियों में छिपे जंगली जानवर ने अचानक बच्चों पर हमला कर दिया। एक बच्चे के चेहरे पर चोट लगी। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास खेल रहे अन्य बच्चों ने हल्ला किया। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किसी तरह बच्चों को जंगली जानवर से बचाया। ग्रामीणों को आशं...