Kishanganj News: लोधा स्कूल में बच्चों की स्वास्थ्य जांच
किशनगंज, सितम्बर 8 -- Kishanganj News: ठाकुरगंज। बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान के लिए सोमवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय लोधा में स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान विद्यालय के 44 बच्चों के हीमोग्लोबिन की जांच की गई, जबकि 100 बच्चों की एक्स-रे जांच कराई गई। चिकित्सक डॉ. सागर बागची ने बताया कि विद्यालय में बच्चों की स्वास्थ्य जांच के तहत अलग-अलग स्तर पर स्क्रीनिंग की गई। हीमोग्लोबिन की जांच के माध्यम से बच्चों में खून की कमी की स्थिति का पता लगाने का प्रयास किया गया। वहीं, एक्स-रे जांच संभावित टीबी के मामलों की पहचान के उद्देश्य से कराई गई। उन्होंने बताया कि बच्चों में किसी बीमारी के लक्षण सामने आने पर शुरुआती स्तर पर उसकी पहचान कर आगे की जांच और उपचार की व्यवस्था करना अभियान का उद्देश्य है। जांच के दौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.