Kishanganj News: लापता नाबालिग लड़की को पुलिस ने किया बरामद
किशनगंज, सितम्बर 12 -- Kishanganj News: किशनगंज। किशनगंज सदर थाना क्षेत्र से डेढ़ माह पूर्व लापता हुई नाबालिग लड़की को किशनगंज सदर थाना की पुलिस ने गुरुवार को बरामद कर लिया है। नाबालिग लड़की को सदर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। मामले में 27 अगस्त को बरामद नाबालिग लड़की के पिता ने अपनी बेटी के लापता होने की प्राथमिकी किशनगंज सदर थाना में दर्ज करवाई थी। इसके बाद से ही पुलिस नाबालिग लड़की की खोजबीन में जुटी हुई थी। किशनगंज सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि नाबालिग लड़की को बरामद किया गया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.